Bihar News: बिहार के कटिहार जंक्शन पर इन दिनों दो महिला पुलिस कर्मियों की खूब चर्चा हो रही है. अक्सर वर्दी को लेकर लोगों के मन में अलग तरह की धारणाएं होती हैं लेकिन कटिहार जंक्शन पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल कुमारी विमलेश और सब इंस्पेक्टर मुक्ति शील ने मानवीय संवेदना की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. घटना बुधवार की है जब मुंबई से कटिहार आ रही एलटीटी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची. मुंबई से कटिहार आ रही एलटीटी एक्सप्रेस कटिहार स्टेशन पहुंचते ही उसमें सवार एक महिला यात्री को अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.
डॉक्टर के पहुंचने से पहले करवाया प्रसव
घटना के समय स्थिति इतनी गंभीर थी कि उसे अस्पताल ले जाने का समय भी नहीं बचा था. ऐसे में वहां तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर मुक्ति शील और कांस्टेबल कुमारी विमलेश ने तत्परता दिखाई. वहां डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही दोनों ने बिना समय गंवाए उन्होंने मौके पर ही एक घेरा बनाया और सुरक्षित प्रसव करवा दिया.
रेलवे पुलिस के कारण जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
महिला पुलिस कर्मियों की इस मुस्तैदी और सूझबूझ के कारण जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. प्रसव के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. डॉक्टरों ने भी महिला कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की सराहना की है. इस घटना के बाद अब इलाके में हर तरफ इन पुलिस वाली की दोनों महिला अधिकारियों की खूब चर्चा हो रही है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं