विज्ञापन

बिहार: डायल 112 के नशे में धुत दरोगा को ग्रामीणों ने घेरा, थाने पहुंचे DSP; जमकर हुआ हंगामा

समस्तीपुर में डायल 112 के एसआई पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और ग्रामीणों से धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों थाने पर जमकर हंगामा किया. समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

बिहार: डायल 112 के नशे में धुत दरोगा को ग्रामीणों ने घेरा, थाने पहुंचे DSP; जमकर हुआ हंगामा
Bihar: एसआई पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और ग्रामीणों से धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव में डायल 112 पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात डायल 112 की टीम एक आपसी विवाद की सूचना पर गांव पहुंची थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद एसआई ने न केवल लोगों के साथ बदसलूकी की बल्कि धक्का-मुक्की भी की. जब लोगों को एसआई के बर्ताव पर शक हुआ और उन्हें लगा कि वे नशे में हैं, तो ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. ग्रामीणों के इस कड़े रुख और वीडियो बनता देख पुलिस टीम वहां से उल्टे पांव भाग निकली.

थाने पर पहुंच ग्रामीणों का प्रदर्शन

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में मुसरीघरारी थाना पहुंच गए. वहां पहुंचकर उन्होंने आरोपी एसआई की तुरंत गिरफ्तारी और मेडिकल जांच की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया गया.

डीएसपी पहुंचे थाने

इस मामले पर प्रभारी सदर डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ ग्रामीणों से लिखित आवेदन मिला है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पर शराब पीकर ड्यूटी करने और अभद्रता करने के आरोप गंभीर हैं. आवेदन के आधार पर आरोपी एसआई को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

दहेज प्रताड़ना से परेशान अनु मीणा ने 7 अप्रैल को क‍िया सुसाइड, 38 दिन बाद FIR; आखिर इतनी देरी क्‍यों?

राजस्थान: 40 फुट गहरे कुएं में जिंदा दफन हो गए 2 सगे भाई, मोटर निकालते समय मिट्टी धंसने से हुआ हादसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com