अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. हॉर्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI से बनाई गई एक तस्वीर साझा की जिसमें अमेरिकी ड्रोन का हमला दिखाया गया है.