पंजाब सरकार ने 31 स्टार्टअप्स को कुल एक करोड़ सात लाख रुपये की सीड ग्रांट वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्टार्टअप्स के लिए सहायता राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है. राज्य में स्टार्टअप्स को रोजगार सृजन और युवाओं के विदेश पलायन को कम करने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है.