ममता ने टैगोर के गीत बांग्लार माटी बांग्लार जल को स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में गाना अनिवार्य कर दिया है सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में यह गीत गाना होगा ममता सरकार का मानना है कि ये गीत गाने से राज्य में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत करने में मदद मिलेगी