मुंबई के डोंबिवली इलाके में सुबह पांच बजे एक महिला स्कूटी पर आई और पीछे बैठे युवक ने कचरे का डब्बा चुरा लिया. चोरी हुए कचरे के डब्बे की कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई जा रही है, जो साइमिंस सोसायटी के बाहर रखा था. लोगों का संदेह है कि कचरे के डब्बों को कबाड़ या सेकंड-हैंड सामान के रूप में बेचने के लिए चोरी किया जा रहा है.