इस साल देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक, ट्रेकर आदि आदि कैलाश पहुंचे हैं. इनर लाइन परमिट जारी करने का आंकड़ा यात्रा शुरू होने के केवल 39 दिनों में पिछले पूरे सत्र से अधिक हो गया है. आदि कैलाश और ओम पर्वत भारत-तिब्बत-चीन सीमा पर स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई क्रमशः लगभग 5945 और 5590 मीटर है.