केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े और खच्चरों के साथ अत्यधिक काम और दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं. पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए कड़े नियम और जांच प्रक्रिया लागू की है. यात्रा के दौरान अब तक 16 खच्चरों की मौत हुई है, जिनमें मुख्य कारण पेट दर्द और अत्यधिक बोझ बताया गया है.