कोलकाता नगर निगम ने तिलजाला, कस्बा और बेलेघाटा में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. अवैध निर्माणों के खिलाफ नोटिस के बाद मकान मालिकों के जवाब न मिलने पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया. तिलजाला में अवैध कारखाने में आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से और कार्रवाई तेज की गई है.