दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह आंधी राजस्थान और हरियाणा से होकर तेजी से दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रही है, जिससे मौसम प्रभावित होगा. मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी अगले तीन घंटों के भीतर दिल्ली में पहुंच सकती है और प्रभावी हो सकती है