Scorpio Tarot Card Horoscope 9 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे. धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी करेंगे. घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करेगा. पारिवारिक मामलों में चल रहे तनाव को रिश्तों के बीच न आने दें. किसी कार्य के पूरा न हो पाने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, ऐसे में शांति से कार्य करें. किसी मित्र की मदद के लिए आगे बढ़ सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional:- इस समय व्यवसाय में अधिक मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता महसूस होगी. किसी सरकारी काम के चलते उच्च अधिकारी से मिलने का अवसर मिल सकता है. सामने वाले के व्यवहार की नम्रता और ईमानदारी से प्रभावित होंगे. संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों को किसी नई डील में संशय हो सकता है, ऐसे में इसे कुछ समय के लिए रोक देना बेहतर रहेगा. पुराने कार्यों को पहले पूरा करें. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में चल रही परेशानियों का सामना धैर्य और संयम के साथ करें. किसी एक क्षेत्र का तनाव दूसरे क्षेत्र को प्रभावित न करने दें.
स्वास्थ्य/Health:- आंखों में लालिमा और जलन की शिकायत बढ़ सकती है. बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवाई आंखों में न डालें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी को बिना लिखित समझौते के बड़ी धनराशि उधार न दें. अति-विश्वास में आकर बिना सोचे किसी योजना में निवेश न करें.
रिश्ते/Relationship:- घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा. जीवनसाथी को छोटे-छोटे उपहार देकर खुश कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं