विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: सार्वजनिक व्यवहार में संयम और व्यवसायिक नीतियों में बदलाव की आवश्यकता

Capricorn Tarot Card Horoscope 9 June: Five of Cups की ऊर्जा रिश्तों में संवेदनशीलता और सावधानी का संकेत देती है. यह समय व्यवहार में संयम और कार्यस्थल पर बदलाव अपनाने का है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: सार्वजनिक व्यवहार में संयम और व्यवसायिक नीतियों में बदलाव की आवश्यकता
मकर राशि के लिए यह दिन भाषा, व्यवहार और कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखने का है.

Capricorn Tarot Card Horoscope 9 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- घर के सबसे छोटे सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है. इस स्थिति के कारण माता नाराज हो सकती हैं. इस समय अनचाहे तौर पर भी सामने वाले से माफी मांगनी पड़ सकती है. किसी सार्वजनिक स्थल या सभा में बातचीत करते समय अभद्र भाषा का उपयोग न करें. इससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है. अपने कठोर व्यवहार से संबंध बिगड़ सकते हैं.

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में काम से जुड़ी नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस हो सकती है. इससे कुछ कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है. कामकाजी महिलाएं अपने लिए आवश्यक बदलावों को लेकर उच्च अधिकारियों से बात कर सकती हैं. जल्द ही कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health:- मौसम के असर से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है. तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक परेशानी से बाहर निकलने के लिए किसी मित्र या परिचित से बातचीत कर सकते हैं. पुराने कर्ज चुकाने के प्रयास करेंगे.

रिश्ते/Relationship:- वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. पुराने मित्रों के साथ संबंध सुधारने का अवसर मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com