विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आक्रामक, रहेगी रोमेंटिक एनर्जी, काम में फोकस

आज के दिन का अंक है 7 है और मूलांक 9, जो केतु और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज के दिन की ऊर्जा थोड़ी रहस्यमई रह सकती है. मन का भटकाव आपको दिक्कत कर सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आक्रामक, रहेगी रोमेंटिक एनर्जी, काम में फोकस
दिन की शुरुआत में आपकी एनर्जी काफी हाई होगी.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज इंस्टेंट लाभ की जगह लम्बी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा. आज धीमे धीमे आप लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे. पूर्व में किये प्रयासों का परिणाम प्राप्त होने का समय है. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली काफी गंभीर रह सकती है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको किसी नई भूमिका में लाया जा सकता है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज आपके हवाले किया जा सकता है. सरकारी कार्यालय में अटका हुआ कोई कार्य आज आपके प्रयासों से कंप्लीट हो सकता है. कई पेंडिंग काम आज कंप्लीट करने का मौका आपके पास होगा. दिन की शुरुआत में आपकी एनर्जी काफी हाई होगी. प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, मेटल सेक्टर में आज बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. पार्टनरशिप में एक दूसरे के साथ नीतियों को स्पष्ट रखें. व्यवसाय में आज आपको धैर्य रखना होगा. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी स्टेबल रहेगी.आपके द्वारा किए गए पुराने इन्वेस्टमेंट से आज पॉजिटिव रिस्पांस प्राप्त हो सकता है. आपके ऊपर चल रहे लोन में आज आपको राहत मिलने की संभावना है. सेविंग्स पर आज आपको फोकस करना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में सफलता के योग हैं. क्विक प्रॉफिट या शार्ट मनी की वजह से आज आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैमर्स से सावधान रहें. आज कंपटीशन में आपको जीत मिलने की संभावना है. गुस्से में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय न करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके पार्टनर के साथ लव लाइफ में आपकी फिलिंग्स काफी मजबूत होगी. साथ ही संबंधों में आक्रामकता हावी रहेगी. पुराने संबंधों में आज सक्रियता देखने को मिलेगी. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के ऊपर अधिकार और जिद की वजह से संबंध खराब होने की संभावना है. मैरिड लाइफ में एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा. जीवनसाथी के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया.

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ाएं और घर से शहद जुबान पर रखकर निकलें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com