विज्ञापन

Numerology prediction 8 : धैर्य और गंभीरता से मिलेगी कार्यों में कामयाबी, कम या खत्म हो सकता है लोन

आज के दिन का अंक है 7 है और मूलांक 8, जो शनि और केतु की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी. आपके द्वारा पूर्व से किए गए प्रयासों के परिणाम आज आपको थोड़े बहुत प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : धैर्य और गंभीरता से मिलेगी कार्यों में कामयाबी, कम या खत्म हो सकता है लोन
ऑफिस में पहले से पड़े अधूरे कार्य पूरे करने का प्रेशर बढ़ सकता है.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. आज का दिन आपके लिए अनुशासन, संघर्ष और मेहनत के साथ धीमी एवं स्थाई प्रगति लेकर आया है. आपके द्वारा किए गए कार्य भविष्य में आपको बड़े लाभ की ओर लेकर जाएंगे. आज की गई मेहनत भविष्य के लिए एक बेहतर फाउंडेशन तैयार करेगी. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी गंभीरता और मेहनत के साथ कार्य करने की क्षमता आपको बेहतर अवसर दे सकती है.आपकी कार्य क्षमता से वरिष्ठ अधिकारियों में आज आपकी पहचान बनेगी. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आज आपकी सलाह काफी अहम होगी. आपके प्रमोशन से संबंधित बातचीत आज शुरू हो सकती है. ऑफिस में पहले से पड़े अधूरे कार्य पूरे करने का प्रेशर बढ़ सकता है. व्यवसाय में आज आपको धैर्य रखकर लाभ की प्रतीक्षा करनी होगी. आपके प्रयासों से लंबे समय से रुके हुए ऑर्डर आज कंप्लीट हो सकते हैं  पार्टनर से बिजनेस में लाभ का योग है. कंस्ट्रक्शन,मशीनरी, तेल से रिलेटेड बिजनेस में आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस : आज दिन में फाइनेंशियल एनर्जी काफी स्लो लेकिन स्थाई रूप से मजबूत रहेगी. पुराने निवेश से आज लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आपके ऊपर चल रहा लोन आज कम या खत्म हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स पर आज आपको फोकस करना होगा. शॉर्ट मनी या रिस्की इन्वेस्टमेंट की ओर आकर्षण आपको नुकसान कर सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज कार्य के अधिक प्रेशर की वजह से पार्टनर के साथ समय साधारण व्यतीत होगा. आज आपके पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए. पार्टनर को समय निकालकर कहीं घुमाने ले जा सकते हैं.आपके द्वारा खुलकर समस्याओं पर बात करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे. पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति समझ और गंभीरता बढ़ेगी. परिवार में किसी आवश्यक कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. आपके कार्य के प्रेशर में जीवनसाथी के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

आज का उपाय : आज कुष्ठ रोगियों, भिखारी, गरीब बच्चों में भोजन और पानी वितरित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com