Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपको अपनी नॉलेज पर भरोसा होना चाहिए. आप दुनिया की वह चीजें देख, समझ सकते हैं जिन्हें साधारण व्यक्ति नहीं समझ पाते. आप शांत रहकर आज लोगों की प्रतिक्रिया का जवाब अपनी कार्यप्रणाली से दे सकते हैं. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज एकांतवास में या शांति से बैठकर अकेले काम करने में ही आपके करियर में सफलता हासिल होगी. किसी भी कार्य के एनालिसिस और शोध में आज सफलता मिल सकती है. कठिन परिस्थितियों में आज आपका सिक्स सेंस जबरदस्त काम करेगा. इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. ऑफिस के कुछ अधिकारी आपकी गंभीर सोच से प्रभावित होंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या ऑफिस से संबंधित कोई छिपी हुई जानकारी सामने आ सकती है. व्यवसाय में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. इसलिए पेशेंस रखें, अपनी क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें. किसी भी डील को फाइनल करने से पहले उसकी पूरी जांच अवश्य कर लें. आज आपकी सलाह लोगों को काफी लाभान्वित करेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर और स्थिर रह सकती है. पुराने इन्वेस्टमेंट से आज धन लाभ प्राप्त हो सकता है. अचानक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, हेवी मशीनरी और धार्मिक आयोजन में आपका धन खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी स्ट्रेटेजी तैयार करने के लिए आज दिन शानदार रहेगा. आज आपको लाभ की जगह अपनी जगह पूंजी सुरक्षित करने पर ध्यान देना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : अपने प्रेम संबंधों में भावनाओं को स्पष्ट रूप से ना कह पाना एक बड़ी समस्या हो सकता है. पुराने डिस्प्यूट आज समझदारी से खत्म हो सकते हैं. किसी धार्मिक आयोजन या सम्मेलन में आध्यात्मिक व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ संबंधों में विशेष लगाव की स्थिति बनेगी. परिवार में आवश्यकताओं और परिस्थिति की अनुसार आपस में लंबी चर्चा हो सकती है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज कम बोल कर ज्यादा बेहतर कर सकेंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का स्लेटी .
आज का उपाय : आज शाम के वक्त कहीं पानी के किनारे या नेचर से कनेक्ट करके 11 मिनट एकांत में बैठकर ध्यान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं