Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है.आज आपके द्वारा कोई बड़ा निर्णय अचानक लिया जा सकता है. समाज में आपकी उपस्थिति काफी प्रभावशाली रहेगी. आपके प्रभाव से आपके अटके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज करियर में आपकी लीडरशिप में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आज आप एक बड़ी अथॉरिटी के रूप में अपने आप को स्थापित कर पाएंगे. आपकी टॉप अथॉरिटी आज आपके प्लान को बेहतर समझेंगे. आज ऑफिस से संबंधित मीटिंग और प्रेजेंटेशन में आपको कामयाबी मिलेगी. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर आपको आगे किया जा सकता है.आज आपके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. व्यवसाय में काफी समय से रुके हुए पेंडिंग पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकते हैं. पार्टनर के साथ वाद विवाद ना करें.आज कम बोलकर आप लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी बित्तीय स्थिति में उतार चढाव रहेगा. धन का आगमन और व्यय दोनों होंगे. अचानक आपके पास कहीं से धन आ सकता है. कोई पेंडिंग काम से आज आपको धनलाभ हो सकता है.आज प्लानिंग से आपको भविष्य में लाभ की संभावना रहेगी. अचानक घर में कम्फर्ट से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं. भावनाओं में आकर कोई खरीदारी ना करें. आज किसी संबंधी को उधार पैसा ना दें. सामाजिक प्रतिष्ठा पर ज्यादा खर्च ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज टॉप अथॉरिटी टाइप किसी व्यक्ति के साथ आपका अट्रैक्शन बढ़ सकता है. अचानक आपकी एक्स का आपके पास संदेश आ सकता है. आपका पार्टनर आपका समय और आपकी केयर चाहता है. आपका व्यवहार आज पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है. एक दूसरे से जीतने के लिए नहीं, समझने के लिए आगे आएं. आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. घर के महत्वपूर्ण निर्णय में आज आपकी सलाह ली जाएगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. पुराने विवाद आज खत्म होंगे. ओवरथिंकिंग और एसिडिटी की समस्या आपको दिक्कत कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : ऑरेंज.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं