विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल: लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट और रुका धन वापस मिलने के संकेत, जीवनसाथी का मिलेगा सपोर्ट!

आज के दिन का अंक है 3 है. जो शनि के साथ बृहस्पति की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन अनुशासन और कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए प्रगति के लिए है. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल: लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट और रुका धन वापस मिलने के संकेत, जीवनसाथी का मिलेगा सपोर्ट!
मूलांक 8: लॉन्ग टर्म सफलता,भावनात्मक सहयोग का दिन.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. आपके द्वारा की गई मेहनत से रुके हुए काम आज धीमे-धीमे फिर से शुरू हो जाएंगे. आज आपका ध्यान काफी गंभीरता से फ्यूचर प्लानिंग पर केंद्रित रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : दिन की शुरुआत में आज कार्य का दबाव, जिम्मेदारी और दिमाग पर प्रेशर रह सकता है. कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी की जा सकती है. उच्च अधिकारी आपके अनुशासन और एकाग्रता से प्रसन्न होंगे. किसी पुराने रुके हुए कार्य की जिम्मेदारी आज आपको दी जा सकती है. आपके द्वारा जिम्मेदारी से किए गए कार्यों में आपको सम्मान मिलेगा. धीमी प्रगति से फ्रस्ट्रेशन में ना आए. लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट में आज पॉजिटिव मूवमेंट होगा. लालच में आकर कोई रिस्की डील फाइनल ना करें. किसी भी कार्य का डॉक्यूमेंटेशन कंप्लीट करें.

Finance / फाइनेंस : आज फाइनेंसियल कंडीशन काफी स्थिर रहेगी. धीरे-धीरे इनकम बढ़ने का योग है. किसी व्यक्ति को उधार में दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने के लिए बेहतर है. दिखावे और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा के लिए जबरदस्ती फिजूल खर्ची ना करें. आज शॉर्ट मनी या रिस्की इन्वेस्टमेंट में विशेष सावधानी रखें. आज के फाइनेंशियल डिसिप्लिन की वजह से फ्यूचर में आपको बड़ा लाभ होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है. आपको आपके एक्स की याद सता सकती है. पार्टनर के साथ आज गंभीरता की वजह से थोड़ा डिस्टेंस फील हो सकता है. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आज संतुलन बनाना काफी आवश्यक होगा. छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें. वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी का सहयोग और इमोशनल सपोर्ट दोनों मिलेगा. आज रिश्तो में आपको धैर्य रखना होगा. परिवार और समाज में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. सामाजिक लोगों की आपसे उम्मीदें बढ़ेंगी. नींद की कमी से मानसिक तनाव हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1


Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com